यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू हो चुकी है। कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। जिले में 117 केंद्रों पर 72786 परीक्षार्थी शिरकत कर रहे हैं। पारदर्शी परीक्षा को लेकर अधिकारी लगातार चक्रमण कर रहे हैं।
मिर्जापुर जिले में सोमवार से कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी बोर्ड की हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू हुई। जिले में 117 केंद्रों पर 72786 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। सोमवार की सुबह एडीएम शिव प्रताप शुक्ला ने राजकीय इंटर कॉलेज स्थित नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों के बारे में जानकारी ली। नगर के सभी केंद्रों, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, बीएलजे इंटर कॉलेज, शिव इंटर कॉलेज आदि जगहों पर परीक्षार्थियों की भीड़ रही। परीक्षार्थी सुबह 8:00 बजे से ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए थे। सभी जगह पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।