फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव न होगा बर्दाश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। ग्राम पंचायत एवं विकास अधिकारियों पर अनावश्यक कार्य का दबाव किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उक्त बातें सिटी ब्लाक सभागार में सोमवार को ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारी संयुक्त समन्वय समिति की हुई बैठक को संबोधित करते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष अक्षैवरनाथ यादव ने व्यक्त की।
विज्ञापन

बैठक में विभिन्न विकास खंडों से आए ग्राम पंचायत एवं विकास अधिकारियों ने भी अपना दर्द बताया। बैठक में सामुदायिक शौचालय निर्माण में व्याप्त खामियों, मनरेगा योजना में प्रवासियों के नाम पर संख्या बढ़ाए जाने जैसे दबाव, ग्राम पंचायतों के आवंटन में व्याप्त खामियां व राशन कार्डों सत्यापन जैसे मुद्दे पर शासन के मंशा पर चर्चा की गई। अध्यक्षता ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी व संचालन ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष अक्षैवरनाथ यादव ने की। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, कौशलेंद्र राय, अनूप दुबे, अंकित तिवारी, राजेंद्र प्रसाद बिंद, राजेश कुमार गौतम, श्रीकृष्ण उपाध्याय, कृष्णलाल, गोविंद पासवान, मुकेश मिश्रा, संजय पांडेय, अखिलेश मिश्रा, प्रकाशचंद दुबे समेत विभिन्न विकास खंडो से आए ग्राम पंचायत एवं विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें