फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनावश्यक सड़क पर न निकले, न लगाएं भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। डीएम सुशील कुमार पटेल और एसपी डा. धर्मवीर सिंह बुधवार को फोर्स के साथ पैदल गश्त कर लोगों को अनावश्यक सड़क पर न निकलने और भीड़ न लगाने की अपील किया। साथ ही चेतावनी दिया कि अकारण भीड़ लगाकर खड़े होने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिगना, प्रभारी निरीक्षक छोटक यादव, उपनिरीक्षक शिवानंद राय, काशी सिंह मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर पाली बार्डर तक पैदल रूट मार्च कर ग्रामीणों व दुकानदारों को लाकडाउन के नियमों का पालन करने की अपील।
हलिया, बाजार में बुधवार की शाम को एएसपी नक्सल अजय कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से लाक डाउन का पालन करने की अपील कर लाक डाउन का उलंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह, प्रभारी मतवार चंद्र शेखर यादव, एस आई ब्रह्मानंद यादव, गिरीश कुमार गुप्ता, मोती सिंह यादव, नरेंद्र देव यादव,धीरज यादव आदि रहे।
विज्ञापन

चील्ह। थाना क्षेत्र के मवैया गांव स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान से शराब लेकर पीकर बुधवार की सुबह असलहाधारियों ने उत्पात मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। क्षेत्र के अनिरुद्धपुर गांव निवासी राजेश सिंह पुत्र प्रभुनाथ सिंह सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्य करता है। उसके पास लाइसेंसी रिवाल्वर है। बुधवार की सुबह वह शराब के नशे में उत्पात मचाता रहा। जिसे लेकर चील्ह पुलिस हलकान रही। शाम को पुलिस ने उसके गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें