मिर्जापुर। यूथ गेम्स एसोसिएशन की ओर से स्व. पल्लवी शुक्ला की स्मृति में यूथ स्पोर्ट्स स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन शुक्रवार को बरौधा कचार स्थित विंध्य बैडमिंटन एकेडमी के इंडोर बैडमिंटन हाॅल में किया गया। महासचिव प्रमोद चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पहला मैच उन्नति सिन्हा और दीक्षा के बीच हुआ। उन्नति ने 15-5, 15-7 से मैच जीत लिया। बालक वर्ग में वाराणसी के कुशाग्र सिंह और हरिओम के बीच मैच हुआ। इसमें कुशाग्र 15-10, 15-12 से विजयी हुआ। इसके अलावा सहारनपुर, सोनभद्र, प्रयागराज, वाराणसी और लखनऊ के बीच मैच हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष हरभजन सिंह सरना, डा. समय सिंह, शैलेश सिन्हा, पूजा गोयल, राजीव कुमार, सुशील कुमार मौर्या आदि रहे।