फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कोहरे से नहीं दिखी ट्रेन, पेट्रोलिंग कर रहे रेलकर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के बिरोही व विंध्याचल स्टेशन के मध्य बृहस्पतिवार की रात एक बजे पेट्रोलिंग कर रहे संविदा रेल कर्मी प्रदीप कुमार ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। बताया गया कि कोहरे के चलते उसे ट्रेन नहीं दिखी। आरपीएफ प्रभारी विंध्याचल संजीव सिंह ने बताया कि ट्रैक मैन अमित कुमार ने बताया कि पेट्रोल मैन प्रदीप कुमार (40) के साथ रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक रेलवे पटरी की पेट्रोलिंग करने की ड्यूटी थी। दोनों अप ट्रैक की पेट्रोलिंग करते हुए तरफ आ रहे थे। मड़गुड़ा गांव के पास कोहरे में कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। इसी दौरान अचानक सामने से आ रही गाड़ी संख्या 12393 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस की रोशनी दिखाई दी। हम दोनों अप ट्रैक से दक्षिण तरफ भागे। वह निकल गया पर उसका साथी प्रदीप कुमार इंजन से टकरा गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना परिवार को दी गई। परिजनों ने आकर शव की शिनाख्त की। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। थानाध्यक्ष विंध्याचल ब्रह्मदीन पांडेय ने बताया ट्रेन की चपेट में आने से संविदा कर्मी पेट्रोलिंग मैन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें