राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के पुरानी पुलिस चौकी राजगढ़ के पास सोमवार की सुबह एक युवक का जला हुआ मिला। सुबह के समय टहलने निकले लोगों ने पुरानी पुलिस चौकी राजगढ़ को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। युवक के गर्दन से नीचे का भाग जला है। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही । स्थानीय लोगों के अनुसार युवक मानसिक रूप से कमजोर लगता है। कहीं बाहर से आया हुआ है। वहीं चिकित्सकों के अनुसार अज्ञात व्यक्ति दो तीन दिन पहले का जला हुआ है। पुलिस उसकी पहचान के लिए लोगों से पूछताछ कर रही है।