फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुई। चुनार थाना क्षेत्र के जमुई चुनार अंडर पास रेलवे पुल के पास डाउन लाइन पर बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12 बजे ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। रेलवे लाइन पर शव देख बरौनी-यशवंतपुर एक्सप्रेस के चालक ने ट्रेन रोक दिया। ट्रेन करीब 30 मिनट तक रुकी रही। ग्रामीणों के सूचना पर पहुंचे कजरहट चौकी प्रभारी जयशंकर राय ने शव को रेलवे लाइन से हटवाकर ट्रेन को रवाना कराया।
विज्ञापन

पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है। युवक के शरीर पर पीले रंग का फुल शर्ट, जिंस की काली पैंट है और सीने पर मां लिखा गोदना गोदवाया है। चुनार कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत हुई है। शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें