फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वाहन स्टैंडों पर करें कार्रवाई : डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिस उप महानिरीक्षक विंध्याचल आरपी सिंह ने बृहस्पतिवार को परिक्षेत्र के अपर पुलिस अधीक्षकों और क्षेत्राधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को अवैध रूप से संचालित टैक्सी, बस व दो पहिया वाहन स्टैंडों को चिह्नित कर कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अनधिकृत रूप से लगे ध्वनि विस्तारक यंंत्रों को भी हटवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीआईजी ने अवैध खनन पर रोक के लिए इसमें संलिप्त लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की हिदायत दी। साथ ही दुधारू पशुओं व गोवंश की तस्करी को रोकने के लिए वाहनों के गुजरने वाले रास्तों को चिह्नित कर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने दुर्घटनाओं वाले स्थलों को हाट स्पाट के रूप में चिह्नित कर वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाने की हिदायत भी दी। उन्होंने समाज में सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने, राष्ट्र विरोधी कार्य करने तथा नक्सल गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट व अन्य निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने बीते वर्षों में डकैती, लूट, नकबजनी, पेशेवर हत्या व फिरौती के लिए अपहरण आदि मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ ठोस कदम उठाने के साथ ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्रीकांत प्रजापति, क्षेत्राधिकारी चुनार उमाशंकर सिंंह व क्षेत्राधिकारी लालगंज मंजरी राव के अलावा सोनभद्र और भदोही के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें