फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरायनपुर। नरायनपुर बाजार रेलवे स्टेशन के पूरब बरईपुर गांव के सामने रविवार को दोपहर में डाउन लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

नरायनपुर चौकी इंचार्ज राकेश राय ने बताया कि रेलवे पुलिस की सूचना पर शव को कब्जे में लिया गया। आस-पास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की गई, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। शरीर पर सफेद फुल पैंट, मटमैले कलर की टी शर्ट है। शव चुनार स्थित मोर्चरी में रखवा दिया गया है। तीन दिन में शिनाख्त नहीं होने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें