जमुई। चुनार कोतवाली क्षेत्र बरेहठा चौहान बस्ती के सामने मंगलवार की रात को ट्रेन से कटकर 28 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर बुधवार की सुबह पहुंची पुलिस शिनाख्त में जुट गई है। मंगलवार की रात को बरेहठा चौहान बस्ती के पास ट्रेन से कटी महिला का शव बुधवार की सुबह ट्रैक पर पड़ा देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची कजरहट चौकी पुलिस ने शव को ट्रैक से हटवाकर आस-पास के लोगों से उसकी शिनाख्त कराया। पुलिस उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक तीन दिन में शिनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।