नरायनपुर। क्षेत्र के अन्तर्गत बैकुण्ठपुर स्थित यूपी एग्रो खाद गोदाम के सामने शनिवार की शाम को साइकिल से घर जाते समय अज्ञात वाहन के चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। अधेड़ की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
क्षेत्र के बघेड़ा नई बस्ती निवासी 45 वर्षीय महंगु विश्वकर्मा सब्जी और अपने पुत्र के लिए चप्पल लेकर घर जा रहे थे। वह एग्रो खाद गोदाम के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग सात पर पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने उठाकर पास के अस्पताल में ले गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।