मिर्जापुर। रेलवे स्टेशन मिर्जापुर के प्लेटफार्म नंबर तीन पर शनिवार को दोपहर में ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात यात्री की मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
शनिवार को दोपहर में मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के अप लाइन पर गुजर रही नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस से एक 40 वर्षीय यात्री गिर गया। ट्रेन का स्टापेज मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर नहीं है। यात्री के गिरने पर पहुंची जीआरपी ने डाॅक्टर को बुलाकर जांच कराई। डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीआरपी प्रभारी अनिल त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत हुई है। शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। तीन दिन में शिनाख्त नहीं हाेने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।