फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जिला योजना समिति के लिए तीन सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला योजना समिति के लिए तीन सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। जिला योजना समिति में जिले में कुल तीन रिक्त पदों पर चुनाव होना था। इनमें से एक पद अन्य पिछड़ा वर्ग, एक अनुसूचित जाति तथा एक अनारक्षित वर्ग महिला के लिए आरक्षित थे।
विज्ञापन

चुनाव के लिए 17 जून को नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के अनारक्षित वर्ग महिला सीट से एक, नगर पालिका परिषद अहरौरा के अनुसूचित जाति सीट से एक तथा नगर पालिका परिषद चुनार से अन्य पिछड़ा वर्ग सीट से दो लोगों ने नामांकन किया था। नामांकन वापसी की तिथि बुधवार तक किसी ने भी पर्चा वापस नहीं लिया। नामांकन वापसी की तिथि बुधवार तक कोई भी पर्चा वापस नहीं हुआ। इस पर राज्य निर्वाचन आयोग से दिशा-निर्देश मांगा गया। आयोग की तरफ से निर्देशित किया गया कि जिले में नगरीय निकायों से निर्वाचित होने वाले सदस्यों की संख्या, नगरीय निकायों की संख्या के बराबर अथवा कम है। वहां किसी भी नगरीय निकाय से एक से अधिक सदस्य निर्वाचित नहीं किया जाएगा।
नगर पालिका परिषद मिर्जापुर से अनारक्षित वर्ग महिला सीट से एक नामांकन पत्र प्राप्त होने के कारण सरिता गुप्ता एवं नगर पालिका परिषद अहरौरा से अनुसूचित जाति सीट से एक नामांकन पत्र प्राप्त होने के कारण सीमा देवी निर्विरोध निर्वाचित हो गई हैं। अपर जिलाधिकारी शिवप्रताप शुक्ल ने बताया कि नगर पालिका परिषद अहरौरा में अनुसूचित जाति का प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित होने के कारण नगर पालिका परिषद अहरौरा अनुसूचित जाति से संतृप्त हो गया है। आयोग के निर्देशानुसार एक नगरीय निकाय से एक सदस्य निर्वाचित किया जा सकता है। अतएव नगर पालिका परिषद अहरौरा से अन्य किसी प्रत्याशी को निर्वाचित नहीं किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में नगर पालिका परिषद अहरौरा से अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए संजय जायसवाल का नामांकन पत्र औचित्यहीन होने के कारण मतदान कराने का कोई औचित्य नहीं रह गया। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के अनारक्षित वर्ग महिला सीट से सरिता गुप्ता एवं नगर पालिका परिषद अहरौरा के अनुसूचित जाति सीट से सीमा देवी को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। नगर पालिका परिषद चुनार से अन्य पिछड़ा वर्ग सीट से विजय बहादुर को भी निर्विरोध निर्वाचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें