मिर्जापुर। जमालपुर थाना क्षेत्र के जीवनाथपुर रेलवे क्रासिंग के पास बृहस्पतिवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से 32 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस अज्ञात युवक के शव को ट्रैक से हटवाकर शिनाख्त में जुटी है। युवक चाकलेटी रंग का पैंट, गुलाबी शर्त व चप्पल पहने है। थानाध्यक्ष विजय सरोज ने बताया कि युवक की शिनाख्त की जा रही है। शिनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।