फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: टनल हादसे में फंसे अखिलेश के घर पहुंचीं केंद्रीय मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल शनिवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल हादसे में फंसे घरवासपुर गांव निवासी अखिलेश सिंह के घर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बधाया।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने अखिलेश के पिता रमेश सिंह और मां अंजू सिंह को बताया कि उत्तराखंड में हुए टनल हादसे के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार जानकारी ले रहे हैं। तकनीकी अड़चन के कारण पाइप लाइन बिछाने में परेशानी हो रही है। इसके बाद भी टनल में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास जारी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार भी उत्तराखंड सरकार से लगातार संपर्क में है। अखिलेश सहित सभी लोग सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि टनल में फंसे सभी लोगों को समय-समय पर भोजन, पानी व ऑक्सीजन सहित आवश्यक सामग्री की आपूर्ति पाइप लाइन के माध्यम से की जा रही है। वहां मौजूद अधिकारी टनल से फंसे लोगों के संपर्क में हैं। लोगों को निकालने के लिए सभी उपाय किए जा रहे हैं। ज्ञात हो, बीते रविवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हुए टनल हादसे में कई मजदूर फंसे हुए हैं। उनमें अखिलेश भी शामिल हैं। शनिवार को शाम को परिवार के लोगों की उत्तराखंड हेल्प लाइन नंबर से हुई बातचीत के अनुसार सुरंग से बाहर निकलने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें