फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ओवरब्रिज के निर्माण के लिए केंद्रीय मंत्री ने किया भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। मिर्जापुर-चुनार रेल मार्ग स्थित आमघाट फाटक पर ओवरब्रिज के निर्माण के लिए सोमवार को केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ओवरब्रिज के निर्माण की आधारशिला रखी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ओवरब्रिज के निर्माण के लिए 63 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत है। उन्होंने बताया कि ओवरब्रिज का निर्माण कार्य दो साल में पूरा हो जाएगा। इसके निर्माण से इस क्षेत्र के लोगों को आवागमन के लिए लंबे समय तक बंद रेलवे फाटक पर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस दौरान मझवां विधायक डाॅ. विनोद कुमार बिंद, अपना दल एस के जिलाध्यक्ष इं. राम लौटन बिंद, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, ग्राम प्रधान हिरन सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें