कछवां। नगर पंचायत स्थित गांधी विद्यालय के मैदान पर आयोजित स्व. सुघर बाशा स्मृति टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में मथुरा क्रिकेट अकादमी ने मुगलसराय रेलवे की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
पहला सेमीफाइनल मथुरा और मुगलसराय रेलवे की टीम के बीच सोमवार को खेला गया। मथुरा की टीम ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरे रेलवे मुगलसराय के बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की। जीत पटेल ने चार चौकों की मदद से 25 रन की पारी खेली। बल्लेबाज जीआर पटेल ने चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 25 गेंद पर 41 रन की शानदार पारी खेली। इस तरह से रेलवे मुगलसराय की टीम ने 196 रन बनाया। मथुरा के गेंदबाज माधव ने चार ओवर में चार विकेट लिए, जबकि अंशु को तीन विकेट मिले। जवाब में खेलने उतरी मथुरा की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए कुछ गेंद शेष रहते जीत दर्ज की। मथुरा के ओपनर बल्लेबाज अमन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 65 रन बनाया। इस तरह से मथुरा की टीम ने पांच विकेट से जीत कर फाइनल में प्रवेश किया।