फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया मां विंध्यवासिनी के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल शनिवार को मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन किया। इसके बाद निर्माणाधीन विंध्य काॅरिडोर का निरीक्षण कर जायजा लिया। पत्रकारों से हुई वार्ता में उन्होंने विंध्य कॉरिडोर की सराहना की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वे बहुत सौभाग्यशाली हैं कि मां विंध्यवासिनी उन्हें अपने दरबार बुलाती रहती हैं। कहा वे निरंतर मां के दरबार आते रहते हैं। काशी में बाबा विश्वनाथ का कॉरिडोर, उज्जैन में महाकाल का कॉरिडोर और मिर्जापुर में विंध्य कॉरिडोर बहुत खूबसूरत ढंग से बनाया गया है। हमारे सांस्कृतिक धरोहरों को दर्शाने की पूरी कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि आगरा सात अजूबों में से एक है, लेकिन बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए एक लाख से ज्यादा लोग प्रतिदिन आते हैं। पिकनिक स्पॉट की अपेक्षा धार्मिक स्थलों के प्रति लोगों का लगाव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को सुविधा मिलनी चाहिए, ताकि के कम समय में दर्शन कर सकें। उन्होंने कहा अयोध्या में श्रद्धालुओं की औसत संख्या प्रतिदिन 5 से 10 हजार थी और अब काफी संख्या में श्रद्धालु प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। केंद्र सरकार ने वर्ल्ड लेबल रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट आदि का निर्माण कराया है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में बीमार इलाज के अभाव में नहीं मरेंगे, क्योंकि 33 करोड़ आयुष्मान काॅर्ड बना दिए गए हैं। देश में अब तक 6.50 करोड़ लोग अस्पताल में भर्ती होकर योजना का लाभ ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 6 अथवा 7 एयरपोर्ट थे, जिनकी संख्या अब 15 हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज 350 से बढ़कर 700 हो चुके हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कॉरिडोर बनने से यात्रियों को यहां तमाम सुविधा मिलेंगी। धीरे-धीरे हवाई पट्टी से इसको भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें