मिर्जापुर। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मंगलवार को रामकृष्ण सेवाश्रम अस्पताल में डायलिसिस यूनिट का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने सभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। उन्होंने दिनचर्या ठीक रखने पर जोर दिया।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने छोटे बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रहने और नशा मुक्त रहने की नसीहत दी। उन्होंने अस्पताल के सदस्यों को डायलिसिस यूनिट की अतिरिक्त सुविधा प्रदान किए जाने की प्रशंसा की। साथ ही चिकित्सा सेवा से संबंधित कार्यों में सहयोग देने का आश्वासन दिया। संचालन आशीष बुधिया ने किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष सीपी गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। किरीट बुलिया ने अस्पताल के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान मनोज खंडेलवाल, ज्ञान चंद अग्रवाल, आशीष बुधिया, सुमित अग्रवाल, आनन्द कुमार जैन, अविनाश जायसवाल, डाॅ. केएम चौधरी, परवेज खान, अमरदीप सिंह, मधु गुप्ता, संगीता अग्रवाल, रंजना जायसवाल, प्रियंका बुलिया आदि मौजूद रहे।