फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे मां विंध्यवासिनी के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एक मार्च को मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन करेंगे। वे मां विंध्यवासिनी के दर्शन के साथ ही निर्माणाधीन विंध्य कॉरिडोर का निरीक्षण भी करेंगे।
विज्ञापन




यह जानकारी नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने दी। उन्होने बताया कि नितिन गडकरी के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर मंगलवार को दोपहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए उच्चाधिकारी भी विंध्याचल आए थे। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री एक मार्च को हेलीकाॅप्टर से सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर विंध्याचल पहुंचेंगे। मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर दोपहर 12 बजे बथुआ स्थित राजकीय पालिटेक्निक पहुंचेंगे। वहां गंगा नदी पर प्रस्तावित छह लेन के पुल के निर्माण के लिए शिलान्यास करेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजकर 10 मिनट पर हेलीपैड पहुंचकर जौनपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। बताया जा रहा है कि इसी क्रम में दो मार्च को राजकीय इंजीनियरिंग काॅलेज का भी लोकार्पण प्रदेश की राज्यपाल द्वारा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें