फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने किया विंध्य कारिडोर के कार्यों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 24 सितंबर को संभावित जनपद भ्रमण के लिए शुक्रवार को केन्द्रीय राज्यमंत्री वाणिज्य एवं उद्योग अनुप्रिया पटेल ने विंध्य कारिडोर के कार्यों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के साथ उन्होंने कार्यो की प्रगति देखी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आगमन पर जिलाप्रशासन ने युद्धस्तर पर तैयारियां प्रारम्भ कर दी है । इससे पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने जिलाधिकारी के साथ विन्ध्यवासिनी मन्दिर एवं कारिडोर कार्य का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री के भ्रमण के लिए जलरोधक पंडालों की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, बैरीकेडिंग, न्यू वीआईपी एवं पुरानी वीआईपी मार्ग, कोतवाली मार्ग, पक्का घाट मार्ग आदि का निरीक्षण किया। केन्द्रीय मंत्री ने निर्माणाधीन विन्ध्य कारीडोर के नक्शा के माध्यम से भी अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी एवं नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह ने केन्द्रीय मंत्री को व्यवस्थाओं एवं कारिडोर के निर्माण की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके पूर्व जिलाधिकारी ने प्रशासनिक भवन में कारिडोर निर्माण से सम्बन्धित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं के बारे में आवश्यक निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें