सीखड़। स्थानीय रामलीला मैदान पर कब्जा का प्रकरण शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। दो दिन पहले दल बल के साथ सीखड़ पहुंचे कोतवाल चुनार त्रिवेणी लाल सेन ने राजस्व निरीक्षक के मौजूदगी में कब्जेदारों से मेला स्थल खाली कराकर प्राचीन रामलीला समिति को सकुशल मेला संपन्न कराने का निर्देश दिया था। बृहस्पतिवार की रात मनबढ़ों ने दुबारा मेला स्थल पर कब्जा कर लिया। रामलीला समिति ने एसडीएम चुनार को मामले से अवगत कराया। एसडीएम के निर्देश पर शुक्रवार को नायब तहसीलदार अरूण कुमार यादव मेला स्थल का मौका मुआयना कर रामलीला मैदान को तुरंत खाली करने का निर्देश देते हुए रामलीला मैदान को खाली कराया गया।