फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया बोलीं-जीरो टॉलरेंस बोला जाता है, कहां है

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अपना दल (सोनेलाल) के कार्यकर्ता पर हमले के बाद केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मंगलवार कोे कहा कि जीरो टाॅलरेंस बोला जाता है। कहां है जीरो टाॅलरेंस। 24 घंटे होने जा रहे हैं। न मेडिकल परीक्षण हुआ और न पुलिस का एक्शन। क्या किया थानाध्यक्ष ने। घायल को मर जाना चाहिए था, तब जाकर मुकदमा हो जाता।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने मंडलीय अस्पताल में कार्यकर्ता को देखने पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि विंध्याचल में ड्रग्स बिकवाने से फुर्सत नहीं है। किसी को मार दिया जाए। किसी की बेटी उठा ली जाए। मंत्री ने सीएमएस डाॅ. एसके श्रीवास्तव से कहा कि आप अभी आ रहे हैं। क्या जिम्मेदारी आपकी है ये बताइये। एक बार भी मरीज को देखा। ये कोई सरल मामला नहीं है। किसी को फुर्सत नहीं है। उत्तर प्रदेश और केंद्र की सरकार जीरो टाॅलरेंस की नीति पर काम करती है। शाम छह बजे तक का अल्टीमेटम दे रही हूं। एक्शन नहीं हुआ तो मामला मुख्यमंत्री के पास जाएगा। बहू व बेटी के साथ किसी भी तरीके की लापरवाही और अमर्यादित आचरण बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाई और सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
उधर, पीड़ित की बेटी ने दी तहरीर विंध्याचल थाने के गांव कुरौठी पांडेय में सोमवार की रात करीब नौ बजे अजय पटेल और विष्णु सिंह के परिवार के बीच विवाद हुआ था। मारपीट में अजय पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती किया गया। आरोप है कि न तो उनका मेडिकल परीक्षण हुआ और न ही मुकदमा दर्ज किया गया। अजय पटेल की बेटी ने तहरीर दी और आरोप लगाया कि पिटाई करने वाले लोग घर में शराब पीने के लिए आए थे। पिता ने मना किया तो घर में घुस आए और मुझे उठा कर ले जाने लगे। बचाने आए पिता अजय पटेल और मां बिंदू देवी पर रॉड से हमला कर दिया। हमले में पिता बेहोश हो गए। उसने पड़ोसी के घर में घुस कर अपनी जान बचाई। माता-पिता को मरा समझकर आरोपी भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विष्णु सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, वैभव सिंह, विनय सिंह, विक्रम सिंह, रोहित सिंह और राजाराम सिंह पर जानलेवा हमला करने, घर में घुसकर मारपीट, अपहरण के प्रयास का केस दर्ज किया है। एएसपी सिटी नितेश सिंह का कहना है कि दो पक्षों में विवाद हुआ था। एक पक्ष की पिटाई की गई, जो अस्पताल में भर्ती है। केंद्रीय राज्यमंत्री उनसे मिलने पहुंची थीं। पीड़ित पक्ष की तहरीर और आरोप के आधार पर विपक्ष के सात लोगाें पर जानलेवा हमला किए जाने संबंधी विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें