केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने गाया गाना
- फोटो : अमर उजाला
अपना दल प्रमुख व केंद्रीय उद्योग और वाणिज्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें वो मंच से 'सावन का महीना....' गाना गाते दिख रही हैं। यह वीडियो बीती रात का है। पद्मश्री अवार्ड पाने वाली अजिता श्रीवास्तव के आभार सम्मान कार्यक्रम में पहुचीं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने गाना गाया। दरअसल, रविवार को अनुप्रिया पटेल अपने संसदीय क्षेत्र मिर्जापुर में थीं। इसी दौरान लालडिग्गी स्थित लायंस स्कूल सभागार में कजली गायिका पद्मश्री अजिता श्रीवास्तव के आभार सम्मान का समारोह में शामिल हुईं।
अनुप्रिया पटेल जब मंच पर पहुंचीं तो उस समय लोक गायक कजली की प्रस्तुति दे रहे थे। इस दौरान पद्मश्री अजिता श्रीवास्तव ने उनसे भी एक गीत सुनाने का अनुरोध कर दिया। अनुप्रिया ने उनके अनुरोध पर माइक थामा और सावन का महीना पवन करे शोर, जियरा रे झूमे ऐसे जैसे बनवा नाचे मोर...सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। देखें वीडियो