फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मवेशी जाने पर चले लाठी-डंडे, नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया क्षेत्र के हर्रा गांव में रविवार को सुबह खेत में मवेशी चले जाने के कारण दो पक्ष के लोगों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्ष के नौ लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। जहां एक पक्ष के दो लोगों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों की तरफ से थाने में एक - दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

तहरीर में कहा गया है कि पुरवा औसान सिंह गांव निवासी चंद्रमणि यादव की मवेशी हर्रा गांव निवासी सत्य नारायण यादव के खेत में चली गई। इसको लेकर हुए विवाद में लाठी - डंडे चलने लगे। मारपीट की इस घटना में चंद्रमणि यादव के पक्ष के सूर्यलाल यादव (65), गौरीशंकर (40), प्रभु नारायण (54), प्रभाकर यादव (25), मनोज (21), माता प्रसाद (50) घायल हो गए। दूसरे पक्ष के सत्य नारायण यादव (35), तेजधारी (60), रमई कोल (40) भी घायल हो गए। चौकी प्रभारी मतवार लल्लन यादव ने घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। जहां से चिकित्सक डॉ.अभिषेक जायसवाल ने सत्य नारायण व तेजधारी को मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि हर्रा गांव में दो पक्षों में मारपीट हुई है। दोनों पक्ष से नौ लोग घायल हो गए हैं। तहरीर मिली है। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें