फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखें Video: सावन का महीना पवन करे शोर...केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने गाया गाना, खूब बजीं तालियां

Mon, 05 Sep 2022 06:04 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

अपना दल प्रमुख व केंद्रीय उद्योग और वाणिज्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें वो मंच से 'सावन का महीना....' गाना गाते दिख रही हैं। 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने गाया गाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपना दल प्रमुख व केंद्रीय उद्योग और वाणिज्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें वो मंच से 'सावन का महीना....' गाना गाते दिख रही हैं। यह वीडियो बीती रात का है। पद्मश्री अवार्ड पाने वाली अजिता श्रीवास्तव के आभार सम्मान कार्यक्रम में पहुचीं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने गाना गाया। दरअसल, रविवार को अनुप्रिया पटेल अपने संसदीय क्षेत्र मिर्जापुर में थीं। इसी दौरान लालडिग्गी स्थित लायंस स्कूल सभागार में कजली गायिका पद्मश्री अजिता श्रीवास्तव के आभार सम्मान का समारोह में शामिल हुईं। 

विज्ञापन


अनुप्रिया पटेल जब मंच पर पहुंचीं तो उस समय लोक गायक कजली की प्रस्तुति दे रहे थे। इस दौरान पद्मश्री अजिता श्रीवास्तव ने उनसे भी एक गीत सुनाने का अनुरोध कर दिया। अनुप्रिया ने उनके अनुरोध पर माइक थामा और सावन का महीना पवन करे शोर, जियरा रे झूमे ऐसे जैसे बनवा नाचे मोर...सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। देखें वीडियो 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें