फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बस की टक्कर से बाइक सवार अज्ञात युवक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर स्थित पटेल नगर मिल के पास बुधवार को देर रात बस की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई।दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर अवस्था में घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा भेजवाया। जहां उसकी गंभीर स्थिति देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन


वाराणसी से एक प्राइवेट बस सवारी लेकर छत्तीसगढ़ जा रही थी। बस अदलहाट थाना क्षेत्र के राजमार्ग पर पटेल नगर मिल के पास रात नौ बजे पहुंची थी कि अज्ञात बाइक सवार से टक्कर हो गई। बाइक सवार अहरौरा से अदलहाट बाजार की ओर जा रहे थे। बस से टक्कर लगने पर बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर अवस्था में बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति को इलाज के लिए एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा भेजवाया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने हादसे में मृत युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। बस को कब्जे में लेकर चालक को पकड़ लिया गया है।थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि हादसे में बाइक सवार अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें