फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकराकर घर में घुसा, एक की मौत, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली के चौसा मोड़ पर मिर्जापुर की तरफ से जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर दाहिनी पटरी की ओर पेड़ से टकराते हुए घर में घुस गया। इस दौरान ट्रक से दबकर एक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने पहले भीड़ को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोगों के जिद पर अड़ने रहने पर लाठी पटक कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

बरकछा के पास ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मकान में घुस गया। उसी भवन में खुली दुकान पर बैठे चार लोग ट्रक की चपेट में आ गए। इनमें एक की मौत हो गई। तीन अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों ने मिर्जापुर सोनभद्र हाइवे जाम कर दिया। इसी दौरान कुछ अराजक तत्वों ने रोडवेज बस पर हमला कर दिया। बस के सारे शीशे तोड़ दिए। चालक और सवार कुछ अन्य लोगों को हल्की चोटें आईं। सूचना पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, एडीएम शिव प्रताप शुक्ल के साथ देहात कोतवाली पुलिस व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही स्थानीय लोगों को समझाया गया। पुलिस ने घायलों के उपचार के लिए मंडलीय चिकित्सालय भिजवाया, जहां सभी की हालत सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें