फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जमीन संबंधी मामले में जिगना थाना प्रभारी समेत कई और पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। भौरुपुर साटनपट्टी में जमीन पर कब्जा दिलाने के मामले में अदालत के आदेश पर थाना प्रभारी जिगना, उप निरीक्षक, पांच सिपाहियों व बसंती देवी पत्नी राम शिरोमणि, दया सागर, सुख सागर पुत्र रामशिरोमणि के खिलाफ रविवार की शाम मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

भौरुपुर साटनपट्टी निवासी सभाशंकर दुबे ने न्यायालय में वाद प्रस्तुत किया था। जिसमें उन्होंने जिगना पुलिस पर विपक्षी के कहने पर उनकी जमीन पर बीते 13 जुलाई को कब्जा कराने का आरोप लगाया था। इसकी रिपोर्ट थाने में नहीं दर्ज की गई थी। अदालत ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। थानाध्यक्ष शैलैश कुमार राय ने बताया कि अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें