फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। स्थानीय थाना क्षेत्र के खजुरौल गांव के पास रविवार की शाम को चार बजे खाद्यान्न लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली असंतुलित होकर धान के खेत में पलट जाने से उस पर लदा खाद्यान्न पानी से भींग गया। थाना क्षेत्र के भुइली गांव निवासी रामधीन ट्रैक्टर चालक रानीबाग स्थित गोदाम से जमुड़ी गांव में कार्डधारकों को वितरण करने के लिए खाद्यान्न लेकर जा रहा था। ट्रैक्टर खजुरौल गांव के पास मुगलसराय राजवाहा पर चढ़ते समय अनियंत्रित हो कर सड़क के नीचे धान के खेत में पलट गया। संयोग था कि पीछे कोई नहीं था। अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। चालक भी बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें