फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो के माध्यम से कांग्रेसियों ने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने रविवार को वीडियो बनाकर फेसबुक पर डाला और छह बिंदुओं पर सरकार से पहल करने की मांग की। साथ ही राज्यपाल को संबोधित मांगपत्र जिलाधिकारी को भेजा।
विज्ञापन

इस अभियान के तहत सभी वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने अपने घरों पर रहकर ही वीडियो बनाया और उसी के माध्यम से मांग की कि सभी स्कूलों की फीस इस वर्ष 2020 तक की माफ की जाए। किसानों के अनाज का पैसा जो क्रय केंद्रों पर बकाया है, उसका भुगतान कराया जाए। मनरेगा के तहत काम को बढ़ाकर सौ की जगह दो सौ दिन किया जाए। इसी प्रकार बेरोजगार नौजवानों को हताशा से बचाने के लिए बेरोजगारी भत्ता देने की मांग की गई। अधिवक्ताओं को भी बेरोजगारी भत्ता दिया जाए क्योंकि कचहरी बंद चल रही है। इसी के साथ ही किसानों का बिजली का बिल, बैंक का लोन या अन्य लोग की वसूली पर रोक लगाई जाए। पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह पटेल, राजधर दुबे व अन्य ने अपना वीडियो शेयर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें