हलिया क्षेत्र के हरबरा गांव में पलटी प्राइवेट बस,संवाद।
हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरबरा गांव में शनिवार सुबह छह सवारियों को लेकर जा रही एक प्राइवेट बस सड़क किनारे पाइप लाइन के लिए किए गए गड्ढे में धंसने से अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में सभी यात्री बाल-बाल बच गए। इस घटना में बस चालक घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बस से यात्रियों को बाहर निकालकर घायल चालक का स्थानीय स्तर पर उपचार करवाया।
मध्य प्रदेश के बगदरा से यात्रियों को लेकर मिर्जापुर जा रही प्राइवेट बस जैसे ही थाना क्षेत्र के बरया हरबरा रोड स्थित हरबरा गांव में पहुंची। पाइप लाइन बिछाने के लिए किए गए गड्ढे में पिछला पहिया धंस गया। इससे बस असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई। घटना में सभी यात्री बाल-बाल बच गए। चालक सत्तार (45) के हाथ में चोटें आई हैं। जिसका उपचार स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों ने करवाया। थानाध्यक्ष हलिया विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश के बगदरा से यात्रियों को लेकर मिर्जापुर जा रही बस हरबरा गांव में अनियंत्रित होकर पलट गई।