फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के बनकी मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। इस हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना क्षेत्र के बोदा निवासी शिव प्रसाद (48) बुधवार को दोपहर करीब दो बजे दीपनगर सामान लेने गए थे। वापस लौटते समय बनकी मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। इस हादसे में शिव प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए पटेहरा पीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार कर मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें