पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला गांव में शनिवार को भतीजे किशन के दाह संस्कार कर घर लौटे 48 वर्षीय होरी लाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गांव निवासी सूरजपाल ने बताया कि चचेरा भाई किशन चेन्नई में मजदूरी करता था।
दो दिन पहले पेट दर्द से अचानक मौत हो गई थी। शनिवार को चचेरे भाई का शव घर पहुंचा । दाह संस्कार करने पिता होरीलाल भी गए थे। शाम साढ़े बजे वापस घर लौटे। बात करते-करते अचानक अचेत हो गए।
आनन फानन में निजी साधन से पटेहरा पीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर राजकुमार ने मृत घोषित कर दिया । दो-दो लोगों की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। सभी का रो-रो कर हाल बेहाल है। होरीलाल दो भाइयों में बड़े थे। मृतक को एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं ।संवाद