कलेक्ट्रेट परिसर में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा क्रमिक अनशन 15वें दिन भी जारी रहा। गुरुवार को क्रमिक अनशन और धरने की अध्यक्षता मंगल कोल ने किया।
उन्होंने कहा कि जनता पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं से आज भी गरीब जनता वंचित है। जिला सचिव सुरेश कोल ने कहा कि भाकपा माले कार्यकर्ता हमला करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। किसान नेता ओम प्रकाश पटेल ने कहा कि जिला प्रशासन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। जिससे ग्रामीणों में रोष है। जिला सचिव नंदलाल बियार ने कहा कि प्रशासन आरोपियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करें। श्याम कुमार ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी होने तक अनशन जारी रहेगा। कमलेश कोल ने कहा कि सरकार द्वारा दलितों का शोषण किया जा रहा है। प्रदेश सरकार में महिला और दलित सुरक्षित नहीं है। इस दौरान भानु प्रताप सिंह, प्रभु बियार, राजू भारती, जीरा भारती, बसंत, ओम प्रकाश भारती, अजय कुमार, चक्रधारी आदि मौजूद रहे।