फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दर्शन करने जा रहे और दवा लेकर लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। लालगंज और विंध्याचल थाना क्षेत्र में रविवार को की देर शाम को हुए दो हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। लालगंज थाना क्षेत्र के राजापुर गांव के पास रविवार की रात को दर्शन करने के लिए जा रहे बाइक सवार युवक और विंध्याचल थाना क्षेत्र के कलना गहरवार गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के अर्जुनपुर पिपरहिया गांव निवासी करन (18) अपने मौसेरे भाई नितेश (20) निवासी डंंगहर कोतवाली कटरा और उसके मित्र आकाश (21)के साथ रविवार की शाम बाइक से दर्शन करने के लिए लालगंज कोटारनाथ धाम जा रहा था। रास्ते में लालगंज थाना क्षेत्र के राजापुर पेट्रोल पंप के पास डंपर ने टक्कर मार दी। डंपर करन के जांघ और निजी अंग के ऊपर चढ़ गया। हादसे में करन और आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। दाेनों को मंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां से दाेनों को रेफर कर दिया गया। रास्ते में करन की मौत हो गई। करन तीन भाइयों में सबसे छोटा था। थानाध्यक्ष लालगंज अभय सिंह ने बताया कि हादसे में बाइक सवार युवक करन की मौत हो गई।
जिगना में विंध्याचल थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी आयुष उर्फ रितेश शुक्ला (20) रविवार की शाम 7.30 बजे गैपुरा चौराहे से घर की ओर जा रहा था। जिगना की तरफ़ जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे ग्रामीणों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई ले जाया गया। जहां डॉ महेंद्र चौधरी ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन घायल को लेकर वाराणसी ट्रामा सेंटर पहुंचे जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां नीरज देवी ने बताया कि रितेश रविवार की शाम को गैपुरा दवा लेने पैदल गया था। दवा लेकर घर वापस आ रहा था कि हादसे का शिकार हो गया। वह इंटर मीडिएट का छात्र था। 12वीं की परीक्षा देने के लिए चार दिन पहले घर आया था। पिता धनंजय शुक्ला असम में नौकरी करते हैं। थानाध्यक्ष अविनाश प्रकाश राय ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें