फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मुम्बई मेल की चपेट के आने से दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के सबरी फाटक के पास बृहस्पतिवार की देर रात 11 बजे के करीब मुम्बई मेल की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। ट्रेन के गार्ड ने रेलवे अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे जीआरपी, आरपीएफ व कटरा कोतवाली पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों की शिनाख्त कराई। मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। जीआरपी हादसे का कारण जानने में जुटी रही।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के सबरी फाटक निवासी दीपक सोनकर (24) पुत्र स्व. राजाराम और आयुष यादव (23) पुत्र स्व. जटाशंकर यादव सबरी फाटक के पास रात 11 बजे के करीब से रेलवे लाइन पार कर रहे थे। तभी जा रही मुंबई मेल की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी कटरा कोतवाली पुलिस को दी। वहीं ट्रेन के गार्ड ने रेलवे स्टेशन मिर्जापुर में सूचना दी। सूचना मिलने पर जीआरपी, आरपीएफ व कटरा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जीआरपी ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों की शिनाख्त कराई। दोनों शवों की शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी हादसे के कारण का पता लगाने में जुटी रही। जीआरपी प्रभारी रमेश चंद ने बताया कि मुम्बई मेल की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई है। दोनों ट्रेन से टकरा गए हैं। दोनों की शिनाख्त कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें