फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के छितपुर हाईवे के पास बुधवार को देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे आशंका जताई जा रही है कि टक्कर आगे से लगी होगी। सूचना पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस ने शवों की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

हलिया थाना क्षेत्र के हर्रा गांव निवासी फूलचंद कोल (32) चील्ह थाना क्षेत्र में किसी के यहां पोकलेन चलाते थे। बृहस्पतिवार को सुबह पोकलेन चलाने गए। उसके बाद रात करीब नौ बजे फूलचंद गांव निवासी अपने साथी अशोक कोल (25) के साथ बाइक से निकले। वे देहात कोतवाली क्षेत्र के छितपुर हाईवे पर पहुंचे थे कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इस हादसे में बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इससे लग रहा है कि बाइक में किसी वाहन ने सामने से टक्कर मारी है। हादसे में बाइक सवार फूलचंद और अशोक कोल की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। युवकों के पास मिले आधार कार्ड से उनकी शिनाख्त कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
बृ़हस्पतिवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। फूलचंद छह भाइयों में सबसे बड़े थे। उनसे एक पुत्र और पांच पुत्रियां हैं। अशोक दो भाइयों में बड़े थे। उनसे एक पुत्र है। मौत से दोनों के बच्चों का रो-रोकर बुरा बेहाल है। अशोक भी मजदूरी करते थे। एक माह पहले चित्रकूट से लौटे थे। देहात कोतवाल शैलेश राय ने बताया कि रात के समय किसी वाहन के टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें