शेरवां। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के शेरवां-चकिया अदलहाट मार्ग पर रविवार को दोपहर बाइक सवार दो युवक हाइवा से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों की मदद से घायल युवकों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर भेजवाया गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने हाइवा को कब्जे में ले लिया।
जमालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर लठिया सहिजनी गांव निवासी दो युवक 26 वर्षीय भगवानदास और 24 वर्षीय दीपक घर से बाइक पर बिक्सी बाजार की तरफ जा रहे थे। बाइक सवार पीछे से हाइवा में टकरा गए। टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया। जहां हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने युवकों को बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जहां दोनों युवकों की हालत चिन्ताजनक बनी हुई है।