फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: एनडीपीएस एक्ट में आरोपी को दो वर्ष का कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। एनडीपीएस मामले की सुनवाई करते हुए अपर जिला जज व सत्र न्यायाधीश ने दोषी पाते हुए आरोपी को दो वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 30 हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया है। कटरा कोतवाली पुलिस ने 15 जनवरी 2015 को थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति को मादक पदार्थ हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस की मॉनीटरिंग व पैरवी सेल के पैरोकार द्वारा की गई प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने आरोपी दिलीप कुमार यादव उर्फ ललऊ निवासी उपाध्याय की गली डंकीनगंज कोतवाली कटरा को दो वर्ष के कारावास और 30 हजार के अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें