मिर्जापुर। छानबे विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव में बुधवार को समाजवादी पार्टी की कीर्ति कोल ने दो सेट और कांग्रेस के अजय कुमार ने एक सेट में नामांकन किया। इसके साथ ही शिवपूजन ने राष्ट्रीय समाज पक्ष एवं जितेंद्र कुमार ने भारतीय मानव समाज पार्टी के टिकट पर नामांकन किया। इनके अलावा सर्वेश जे कनौजिया ने निर्दल के रूप में नामांकन पत्र लिया। विधानसभा उपचुनाव में भागीदारी के लिए अब तक 16 संभावित दावेदार नामांकन पत्र ले चुके हैं। बुधवार को भी एक निर्दल उम्मीदवार ने नामांकन पत्र लिया है। इसके पूर्व छानबे विधानसभा सीट के उपचुनाव में भागीदारी के लिए बीते मंगलवार को भी दो अन्य दावेदारों ने भी नामांकन पत्र लिया था। निर्दल छोटई व निर्दल कल्लू ने नामांकन पत्र लिया। अब तक 16 संभावित दावेदारों ने नामांकन पत्र लिया है। पहले दिन अर्थात बृहस्पतिवार को सात ने नामांकन पत्र लिया था। शनिवार को चार तथा सोमवार को दो लोगों ने नामांकन पत्र लिया था।