फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से दो चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। रेलवे स्टेशन मिर्जापुर के पास संगमोहाल ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन के किनारे जीआरपी ने शुक्रवार की सुबह दो चोरों को गिरफ्तार किया। चोरों के पास से एक मोबाइल और नगदी बरामद की। जीआरपी एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा के निर्देश पर जीआरपी प्रारी हरिशरण सिंह यादव के निर्देशन में उप निरीक्षक अरविंद कुमार ने मुखबिर की सूचना पर संगमोहाल ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन के किनारे रेस्टोरेंट के पास से दो चोरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार जितेंद्र गौतम उर्फ नटवा पुत्र रामकेश गौतम निवासी दलित बस्ती सबरी चुंगी फाटक कोतवाली कटरा व संदीप कुमार गौतम है। दोनों के पास से एक चोरी का मोबाइल और एक हजार नगदी बरामद किया। जीआरपी ने दोनों का चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें