नरायनपुर। समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड राष्ट्रीय सचिव पद पर चुनार निवासी कुंवर ऋतेश सिंह को नामित किए जाने से चुनार विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं में हर्ष है। कुंवर ऋतेश सिंह ने लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई की और वहीं से छात्र राजनीति में कदम रखा। उनके संघर्षों और युवाओं में लोकप्रियता को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने उन्हें सबसे कम उम्र का समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड का राष्ट्रीय सचिव नामित किया है। राकेश सिंह , दामोदर शर्मा, विमल सिंह, सनबीम नरायनपुर के डायरेक्टर अभिषेक सिंह, अभिनव सिंह ,कल्याण यादव, शेरू गुप्ता, सत्येंद्र पटेल, आशीष यादव आदि ने हर्ष व्यक्त किया है