न्यू पीएचसी ड्रमंडगंज में घुसा बरसाती नाले का पानी। संवाद
- फोटो : Archive
मिर्जापुर। जिले में मंगलवार को पूरे दिन रुक-रुककर हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लालगंज तहसील में सबसे अधिक 193 एमएम बारिश दर्ज की गई। सदर में 25, चुनार में पांच और मड़िहान में छह मिलीमीटर बारिश हुई।
बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव और नदी-नालों में उफान से आवागमन प्रभावित रहा। ड्रमंडगंज में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक हुई तेज बारिश से पहाड़ी नाले उफान पर आ गए। कई गांवों में पानी घुस गया। न्यू पीएचसी ड्रमंडगंज में नाले का पानी पहुंचने से अस्पताल परिसर में कीचड़ और जलभराव हो गया। स्वास्थ्यकर्मियों के आवासों में भी रात में पानी भर गया, मरीजों और कर्मचारियों को परेशानी हुई।