फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 193 मिली बारिश से लालगंज बेहाल, खजूरी नदी ने रोका रास्ता

विज्ञापन
न्यू पीएचसी ड्रमंडगंज में घुसा बरसाती नाले का पानी। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में मंगलवार को पूरे दिन रुक-रुककर हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लालगंज तहसील में सबसे अधिक 193 एमएम बारिश दर्ज की गई। सदर में 25, चुनार में पांच और मड़िहान में छह मिलीमीटर बारिश हुई।
विज्ञापन

बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव और नदी-नालों में उफान से आवागमन प्रभावित रहा। ड्रमंडगंज में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक हुई तेज बारिश से पहाड़ी नाले उफान पर आ गए। कई गांवों में पानी घुस गया। न्यू पीएचसी ड्रमंडगंज में नाले का पानी पहुंचने से अस्पताल परिसर में कीचड़ और जलभराव हो गया। स्वास्थ्यकर्मियों के आवासों में भी रात में पानी भर गया, मरीजों और कर्मचारियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें