मिर्जापुर। त्योहारों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने दो विशेष ट्रेनें चलाएगी। रानी कमलापति से गोरखपुर और रानी कमलापति से दानापुर के बीच चलने वाली दोनों ट्रेनें मिर्जापुर स्टेशन से होकर गुजरेंगी। इससे स्थानीय यात्रियों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी।
उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 01663 रानी कमलापति-गोरखपुर विशेष ट्रेन सात नवंबर को रानी कमलापति से एक फेरा लगाएगी। यह ट्रेन शाम 6:45 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01664 नौ नवंबर को सुबह 7:50 बजे गोरखपुर से रवाना होकर मंगलवार रात 1:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। ट्रेन में सामान्य, स्लीपर और वातानुकूलित श्रेणी के 18 कोच होंगे। गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति-दानापुर विशेष ट्रेन 11 नवंबर को दोपहर 2:25 बजे रानी कमलापति से रवाना होगी।