फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चारपाई पर सो रहे दो बहनों का सर्प ने डसा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। लहंगपुर ग्राम पंचायत के मेवड़ी गांव में शनिवार की सुबह चारपाई पर सोते समय दो सगी बहनों को सर्प ने डस लिया। मंडलीय अस्पताल पर ले जाने पर डाॅक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरी बहन को कछवां अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मेवड़ी गांव निवासी मिठाई लाल का पूरा परिवार शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद सो गया। उनकी दो बेटियां पूजा (16) और पूनम (12) चारपाई पर सो रही थीं। शनिवार की सुबह करीब चार बजे किसी जहरीले सांप ने दोनों को डस लिया। इससे दोनों बहनों की नींद खुल गई। दोनों ने परिवार वालों को बताया कि उन्हें सर्प ने काट लिया है। इस बीच परिवार वालों ने जब इधर-उधर देखा तो सर्प कमरे से बाहर निकल रहा था।इस बीच दोनों की हालत बिगड़ने लगी। परिजन दोनों को मंडलीय अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने पूजा को मृत घोषित कर दिया। घबराए परिजन पूजा को लेकर घर चले गए। कुछ रिश्तेदारों व पड़ोसियों ने पूनम को कछवां अस्पताल में भर्ती करवाया। पिता मिठाई लाल ने बताया कि उसकी पूजा गांव में स्थित इंटर काॅलेज में कक्षा 10 में पढ़ाई करती थी। पूनम की हालत भी गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें