फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बंद मकान से नकदी और आभूषण उठा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीखड़। चुनार कोतवाली क्षेत्र के मगरहा गांव के बंद पड़े एक मकान के मेन दरवाजे की कुंडी काटकर अंदर घुसेे चोर आभूषण, नकद रुपये, इनवर्टर की बैटरी आदि सामान उठा ले गए। शनिवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन

मंगरहा गांव निवासी धर्मजीत सिंह उर्फ छोटू अपने परिवार के सदस्यों के साथ सोनभद्र के बीना एनसीएल में रहकर नौकरी करते हैं। घर पर ताला बंद रहता है। शुक्रवार की रात चोर दरवाजे की कुंडी काटकर घर के अंदर रखे सोलर पैनल की पांच बैटरी तथा बड़ा बक्सा, आलमारी तोड़कर दो कान के टप्स, एक चेन, दो पायल, दो सिलिंडर, दो परात, दो हंडा और 10 हजार रुपये नकद समेत बाकी समेत उठा ले गए। सुबह ग्रामीणों ने दरवाजे की कुंडी टूटा देख भवन स्वामी तथा उनके दामाद सोनबरसा निवासी नीरज कुमार सिंह को सूचना दी। नीरज की तहरीर पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। चुनार कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि चोरी मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें