फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जहर खाने से महिला समेत दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार की रात जहरीला पदार्थ खाने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। चुनार कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की रात जहरीला पदार्थ खाने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि मड़िहान थाना क्षेत्र के तिसुही गांव में जहरीला पदार्थ खाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

चुनार कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ निवासी साधना साहनी (31) पत्नी सत्यम साहनी ने सोमवार की रात अपने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी तथा प्रभारी निरीक्षक चुनार नरेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाने से एक महिला की मौत हो गई। उधर, मड़िहान थाना क्षेत्र के तिसुही गांव निवासी संतोष कुमार पटेल (37) ने सोमवार को देर रात जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर पत्नी संगीता ने रात ढाई बजे परिजनों को बुलाया। परिजन संतोष को उपचार के लिए सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पति की मौत होने से पत्नी संगीता भी बेहोश हो गईं। उन्हें उपचार के लिए भर्ती किया गया। मड़िहान थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाने से एक व्यक्ति की मौत होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें