मिर्जापुर/चुनार। देहात कोतवाली और चुनार थाना क्षेत्र में शनिवार की रात ट्रेन से कटकर महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और जीआरपी ने शवों की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी।
देहात धौरूपुर निवासी मंजू (40) लंबे समय से अपने बच्चों के साथ भाई के घर पर रहती थीं। शनिवार की रात वे आमघाट के पास ट्रेन की चपेट में आ गईं। ट्रेन से कटकर मौत होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराकर परिजनाें को सूचना दी। देहात कोतवाल राणा प्रताप यादव ने बताया कि ट्रेन से कटकर महिला की मौत हो गई है। दूसरी घटना चुनार रेलवे स्टेशन के पास हुई। चुनार थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी धर्मेंद्र यादव (30) पुत्र रमेश पासवान की रविवार को सुबह चुनार रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। जीआरपी प्रभारी अनिल त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।